एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने वार्ड अध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र नेता को किया सम्मानित

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। आसन्न पंचायत विधान पार्षद के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने जिले के जलालपुर प्रखंड रेवाड़ी गांव में जनप्रतिनिधियों के पास दौरा कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रेवाड़ी गांव में सारण जिला वार्ड अध्यक्ष मंटू सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन तिवारी, छात्र नेता दिलीप कुमार प्रभाकर, अंबेडकर छात्रावास प्रमुख अमित मेहरा, रंजीत कुमार गुप्ता, गोस्वामी शिव बिहारी नाथ, शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता सहित कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने कहा कि कोरोना महामारी में पचायत के जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान रहा है। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से बचाव के लिए आम लोगों को जागरूक करने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंचायतस्तर से लेकर वार्ड स्तर के सभी प्रतिनिधियों को योगदान काफी सराहनीय रहा है। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है और न हीं इन प्रतिनिधियों की सम्मान भागीदारी के लिए सदन में आवाज बुलंद किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से सदन में उनके समर्थन में आवाज बुलंद करने वाले के पक्ष में मतदान करने की अपील किया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग