राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जिले में अब Rapid Antigen Test  भी हो गया प्रारंभ,  कोरोना टेस्ट के नतीजे मिलेंगे जल्द

जिले में अब Rapid Antigen Test  भी हो गया प्रारंभ,  कोरोना टेस्ट के नतीजे मिलेंगे जल्द

दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। कोरोना वायरस संक्रमण के परिपे्रक्ष्य में सदर अस्पताल में अब Rapid Antigen Test  से कोरोना की जॉच प्रारंभ हो गयी है, जिसमें लगभग 15 मिनट में ही जॉच रिपोर्ट प्राप्त हो जायेगा। उक्त जॉच से संबंधित 500 किट अभी जिले को प्राप्त हो गये हैं तथा अगले 2-3 दिनों में अतिरिक्त 500 कीट प्राप्त हो जायेंगे। उक्त विधि से जिला प्रषासन द्वारा घोषित Containment Zone  में रहने वाले एवं अन्य बीमार व्यक्ति अथवा 65 वर्ष से अधिक उम्र वाले बूढ़े- बुजुर्ग अथवा सर्दी- खांसी, जुकाम या बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जॉच की जायेगी, जिससे जल्द- से- जल्द रिपोर्ट प्राप्त होगी,  तद्नुसार अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी। सदर अस्पताल में आज से उक्त विधि से जॉच कार्य प्रारंभ हो गया है, जिसमें 4.00 बजे अपराह्न तक 11 व्यक्तियों की जॉच की गयी है, जिसमें 02 व्यक्ति पोजिटिव पाये गये हैं। जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को स्वयं उक्त जॉच कार्य का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया है। उक्त जॉच की सुविधा जल्द ही सोनपुर अनुमण्डल अस्पताल में भी प्रारंभ हो जायेगी। इस प्रकार Rapid Antigen Test Kit से प्रतिदिन 100 लोगों की जॉच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही सदर अस्पताल में लगे Truenat मशीन से प्रतिदिन 150 व्यक्तियों की जॉच की जा रही है तथा लगभग 150 व्यक्तियों का सैम्पल जॉच हेतु IGIMS, पटना भेजा जा रहा है। इस प्रकार जिले में प्रतिदिन कुल 400 व्यक्तियों का सैम्पल प्राप्त कर कोरोना की जॉच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।