जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर लगाया जुर्माना तथा 45 दुकानों को किया गया एक सप्ताह के लिए बंद

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर के साथ संयुक्त रूप से साहेबगंज, करीमचक, कटहरीबाग, मौना अड्डा, मौना चैक, नगरपालिका चैक, भरत मिलाप चैक, स्टेशन रोड, भगवान बाजार, गुदरी चैक एवं गुदरी बाजार क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया गया तथा भ्रमण के दौरान बिना मास्क पहने लगभग 50 से अधिक व्यक्तियों एवं दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, अंचलाधिकारी, सदर एवं थानाध्यक्ष, नगर एवं भगवान बाजार को उक्त सभी क्षेत्रों से कुल 45 दुकानदारों को जुर्माना लगाते हुए अगले एक सप्ताह तक उक्त सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी व्यक्ति एवं दुकानदार मास्क पहनने के प्रति जागरूक हों। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा साहेबगंज, सोनरपट्टी एवं श्यामचक पर बने Containment Zone का भी निरीक्षण किया गया तथा उक्त जोन में खुले एक- दो दुकानदारों पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि साहेबगंज में वर्तमान में पुनः कोरोना पोजिटिव व्यक्ति के पाये जाने के कारण उक्त Containment Zone पुनः कार्यरत रहेगा तथा उसमें सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियाँ बंद रहेंगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को लोगों को मास्क पहनने हेतु सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी अनुमण्डल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि Containment Zone में और अधिक सख्ती बरतते हुए सभी व्यापारिक गतिविधियों को बंद रखना सुनिश्चित करेंगे तथा किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही भ्रमण के दौरान आमजनों से भी अपील की गयी कि लोग अपने घरों में ही रहें तथा ज्यादा आवश्यक होने पर ही निश्चित रूप से मास्क पहनकर ही बाहर निकलें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग