- ढ़ाई आखर प्रेम सांस्कृतिक यात्रा 1 मई को पहुँचेगी छपरा
- ब्रज किशोर किंडर गार्टन में शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयारियों को ले समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। राष्ट्रीय इप्टा के ‘ढ़ाई आखर प्रेम’ की सांस्कृतिक यात्रा के छपरा में स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी की एक समीक्षा बैठक विधान पार्षद् प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र नारायण यादव की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण लाईब्रेरी में सम्पन्न हुई। सचिव डॉ. अमित रंजन ने बताया कि ढ़ाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा 18 अप्रैल को बिहार में प्रवेश कर चुकी है और आज कटिहार पहुँच गयी है। उक्त यात्रा 1 मई को 12 बजे एकमा पहुँचेगी और 12.15 बजे महापंडित राहुल सांकृत्यायन के परसागढ़, 2.15 बजे शहीद छठु गिरि- फागू गिरि- कामता गिरि के दाऊदपुर मठिया 3.30 बजे पंडित महेन्द्र मिश्र के काहीं मिश्रवलिया पहुँचेगी और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नाटक गीत संगीत काव्यपाठ किस्सागोई के माध्यम से प्रेम भाईचारे और अमन का संदेश देगी साथ ही इनके स्थान की मिट्टिका संग्रहित करेगी। शाम को 6 बजे से ब्रजकिशोर किंडर गार्टन, छपरा में राष्ट्रीय कला जत्था और छपरा इप्टा के कलाकारों द्वारा गीत संगीत नृत्य नाटक काव्यपाठ किस्सागोई के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भिखारी ठाकुर के सहयोगी और पद्मश्री रामचन्द्र माँझी के कर कमलों से कराने की योजना है। अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र यादव ने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए विभिन्न स्तरों पर कार्य विभाजन कर गतिविधियों को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को छपरा इप्टा के कलाकार भिखारी ठाकुर को श्रद्धासूमन अर्पित करने कुतुबपुर जाएंगे और वहाँ से लौट कर शहर में रंगभूमि प्रस्तुतियां कर प्रेम का संदेश देंगे। संरक्षक सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय यात्रा का स्वागत ओवरब्रिज के पास छपरा कचहरी स्टेशन पर किया इस्कफ द्वारा किया जाएगा और गाते बजाते राष्ट्रीय कला जत्था ब्रज किशोर किंडर गार्टन पहुँचेगी। बैठक में कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। अध्यक्ष मंडल में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के चित्रकार मेंहदी शॉ, उपाध्यक्ष मंडल में जनगायिका प्रियंका कुमारी और कार्यकारिणी सदस्यों में शास्त्रीय गायिका और संगीत शिक्षिका विजया लक्ष्मी, पत्रकार रंगकर्मी रंजीत भोजपुरिया और इंश्योरेंश वर्कर अकबर अली का मनोनयन किया गया। बैठक में डॉ. लालबाबू यादव, सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, डॉ. मकेश्वर चौधरी, मेंहदी शॉ, कंचन बाला, प्रियंका कुमारी, विजया लक्ष्मी, चंदन कुमार, डॉ. दिनेश पाल, बिनोद सिंह, शरद आनन्द, रंजीत गिरि, कोमल कुमारी, काजल कुमारी, जयप्रकाश माँझी, अमितेश, अकबर अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव और संचालन डॉ. अमित रंजन ने किया।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि