अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)| प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में विश्व पृथ्वी दिवस पर आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी 45 छात्रों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद पुत्र प्रमोद सिग्रीवाल ने दीक्षांत समारोह आयोजित कर छात्रो को सम्मानित करने के लिए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम को प्रेरक कार्यक्रम बताया। छात्रो को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे पाने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। नौवीं कक्षा में नई शिक्षा नीति के अनुरुप नामांकन लेना है। सभी छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि कर्मठ,संस्कारी, ईमानदार, राष्ट्रभक्त बनिए आने वाले समय में भारत की बागडोर आपके हाथों में होगी। कार्यक्रम मे बोलते हुए बिहार शिक्षा परियोजना के स्टेट ट्रेनर इंसाफ अली ने बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि अब बहुत सी नई चीजे आपको सीखने को मिलेंगी। आप जिज्ञासु बनिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप यदि डॉक्टर बनना चाहते हैं तो उसके लिए मन में ढांचा बना लिजिए उसे नोटबुक में लिखकर समीक्षा कीजिए और उसी के अनुसार प्रतिदिन की तैयारी शुरू कीजिए। बोलते हुए शिक्षक व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता उमेश तिवारी ने कहा कि अब आप हाई स्कूल में जा रहे हैं। प्रतिदिन स्कूल जाना जरूरी है। स्कूली शिक्षा व्यक्ति को आगे बढ़ाने में बहुत मददगार है। पूर्व प्रधानाध्यापक विश्वनाथ उपाध्याय जी ने बच्चों को कर्मठ होने का आशीर्वाद दिया। बाद मे सभी अतिथियों ने संयुक्तरुप से विद्यालय परिसर मे एक अमरुद का पेड़ लगाया। संचालन प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने किया। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह, विजय कुमार साह, धीरज तिवारी, अविनाश तिवारी, बंदना कुमारी, सुधा देवी, शेखर पांडे सहित कई अन्य भी थे।
More Stories
सारण के 318 पंचायत में 6 लाख की लागत से बनना है पुस्तकालय, मुखिया नहीं ले रहे है रूची, अबतक नहीं खुला एक भी पुस्तकालय
15वीं वित्त आयोग ने 318 ग्राम पंचायतों के 1807 गांव के विकास को ले भेजा 32.28 करोड़, स्वच्छता, पेयजल व गली-नाली के लिए किये जाएंगे खर्च
गांव के विकास को ले 15वीं वित्त आयोग से जिला परिषद व पंचायत समिति को अनटायड व टायड मद में प्राप्त हुआ 16.46 करोड़ राशि