पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की रात बाइक दुर्घटना में दो शख्स को घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के कोन्ध भगवानपुर गांव निवासी स्व राम जन्म साह का 70 वर्षीय पुत्र संतलाल साह और संतलाल साह का 32 वर्षीय पुत्र विकास कुमार गुप्ता के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक सवार सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे कि नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग