पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सिविल सर्जन डा. सागर दुलाल सिन्हा ने शुकवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने सीएचसी अस्पताल की विधि व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले सिविल सर्जन ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इसके बाद साफ-सफाई, आपातकालीन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का जायजा लिया। इस दौरान प्रसव में भर्ती एक महिला से पूछताछ कर हाल चाल जाना। उन्होंने बेड व उपकरणों की उपलब्धता देखी। मौके पर उपस्थित डा.ब्रजेश कुमार व प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश को प्रसव कक्ष को दुरूस्त व टीकाकरण अभियान समय पर करने समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग