राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिसई गांव में नहर किनारे बरामद 900 लीटर देशी शराब बरामद के मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है मामले में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिसई गांव में एएलटीएफ टीम के साथ छापेमारी की गई तों स्क्रारपियो और वैगनआर कार में शराब से भरी गैलेन लोड की जा रही थी। पुलिस बल को देख सभी फरार हो गए वही मौके पर नहर किनारे से 18 गैलन में भरा हुआ 900 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।मामले में जांच पड़ताल के बाद अवैध शराब के मामले में भोला नट पिता संता नट,अमन कुमार पिता रासबिहारी सिंह,राजमुल्लाह मियां पिता मुस्ताक मियां तीनों गांव सिसई , रूपेश सिंह पिता स्व श्याम नारायण सिंह गांव बंगरा, हेमंत राय, गुड्डू राय पिता स्व पारस राय,संदीप कुमार उर्फ भिखारी मांझी पिता स्व ठाकुर मांझी तीनों गांव चांद कुदरिया को आरोपी बनातें हुएं प्राथमिकी दर्ज की गई है वही फरार शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग