पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के धरमासती गंडामण गांव में आयी शादी समारोह में आयी बोलरो को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित सिवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी संदीप कुमार यादव पिता गणेश यादव ने शनिवार को बताया कि वे बोलरो बीआर 29 9414 लेकर बभनौली से मशरक थाना क्षेत्र के धरमासती गंडामण गांव में शादी समारोह में आए थे वही पर शादी समारोह में दरवाजे पर बोलरो खड़ा कर खाना खानें चलें गये वापस आएं तों देखा कि बोलरो अपनी जगह पर खड़ा नही है काफ़ी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल पाया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग