पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास परिसर में दावते इफ्तार का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी के प्रारंभ में रोजाद्दीन अंसारी और पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कलमा शरीफ पढ़ा, बाद रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश और दुनिया में अमन की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में पंचायत के मुस्लिम समुदाय के अलावे पंचायत प्रतिनिधि, प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि रोजा का महीना पाक का महीना होता है। रोजा रखने से मन तन की शुद्धि के साथ इबादत करने का अवसर मिलता है। इसलिए रोजेदारों का रोजा खुलवाना पुण्य का कार्य है। डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम हिदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल होते हैं। सभी धर्म के लोग एक साथ मिल बैठकर भाईचारे का पैगाम देते हैं। पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन ने कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही नेक काम है। सामूहिक इफ्तार से आपसी प्रेम बढ़ता है। गरीब व अमीर बिना भेदभाव एक-दूसरे के साथ रोजा खोलते हैं। इस माह में की गई नेकियों का सवाब अल्लाह जरूर देता है। मौके पर मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पूर्व उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन , मुखिया बच्चा लाल साह , मुखिया अनिल ठाकुर , प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जितेन्द् सिंह ,मुखिया सत्येन्द सिंह , पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, सैयद अंसारी ,अब्बास मास्टर, हैंडबॉल के जिला अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , सचिव संजय कुमार सिंह, सरफराज आलम , कुर्बान अली अंसारी , रोजाद्दिन अंसारी , भूषण सिंह , आर्मी कैंटीन के रंजन सिंह, अशोक सिंह ,अरुण सिंह , मिक्कू सिंह , प्रिंस बाबा , राहुल सिंह , अनिल सिंह सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग