पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के बनसोही गाँव मे रविवार की शाम आग लगने की घटना में लाखों रुपए की संपति जलकर राख हो गई। बनसोही वार्ड नं 6 में रविवार की देर संध्या खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से निकली चिंगारी से करकटनुमा घर में रखा पाँच हजार नगदी सहित अनाज,कपड़ा,बिछावन सहित बगल के घर का भुसवल,फर्नीचर का सामान बनाने के लिए रखा लकड़ी ,और बहुत सारा सामान जल कर राख हो गया।अग्निपीड़ित की पहचान दुरगौली पंचायत के वार्ड नं 6 की ज्ञानती कुँवर पति स्व देवनाथ पाण्डेय ,रूमा देवी पति मंटू प्रसाद, बिंदु देवी पति योगेन्द्र प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद पिता स्व लालमोहर प्रसाद के रूप में हुई।आग पर आस पास के लोगो के सहयोग से काबू पाया गया।इस आगलगी घटना में सबसे ज्यादा क्षति रूमा देवी पति मंटू प्रसाद का हुआ है। मौके पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने पहुंच पीड़ित परिवार का हाल चाल जाना और सरकारी सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग