पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव में रविवार की शाम गेहूं का बोझा लेकर जा रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे महिला को घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल महिला की पहचान ब्राहिमपुर गांव निवासी रामसक्ल राम की 60 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि महिला गेहूं का बोझा लेकर जा रही थी कि अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया जिसमें वह घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग