राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना पुलिस ने अफौर गांव में खेत मे कार्य करा रहे एक युवक को गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायल का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। उक्त घायल अफौर गांव निवासी मुनमुन उपाध्याय का 21 वर्षीय पुत्र आदर्श उपाध्याय बताया जाता है। घायल ने फर्द बयान दर्ज कराते हुए पांच लोगो को नामजद किया। जिसमें पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें अफौर निवासी बाघिस तिवारी के पुत्र सुधीर तिवारी, उमेशनाथ तिवारी के पुत्र शिवम तिवारी व महेशानंद तिवारी के पुत्र बिरेशनाथ तिवारी बताए जाते हैं तथा दो अन्य आरोपियों को पुलीस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दिए आवेदन में कहा कि अपने खेत मे सुबह में कार्य करा रहा था, तभी पांच लोग आए और बुलाए, तब तक पिस्टल निकालते हुए देख कर भागने लगे, तभी गोली मार घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल के फर्द बयान के आधार पांच लोगों नामजद किया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग