राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत सात मार्च की संध्या अपराधियों ने मेढुक में सीएसपी संचालक को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी करते हुए चार लाख बारह हजार रुपए लूट लिए थे।जिस मामले में सहाजितपुर थाने में दो अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज हुई थी। घटना स्थल से मैगजीन एवं खोखा बरामद होने के मामले में एक प्राथमिकी पुलिस द्वारा दर्ज की गई थी। जबकि दूसरी प्राथमिकी सीएसपी संचालक के बड़े भाई सतेंद्र कुमार शर्मा ने दर्ज कराई थी।जिसमें तीन अज्ञात अपराधियों को नामजद किया था।मगर घटना के डेढ़ माह बीतने के बाद भी न तो मामले का उदभेदन हुआ न ही लूटी गई राशि बरामद हो सकी है। ऐसे में पीड़ित पक्ष के लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर रोष व्याप्त है। पीड़ित व सीएसपी संचालक संजय कुमार शर्मा ने सारण एसपी को आवेदन दे उच्च स्तरीय टीम का गठन कर सभी विंदुओं पर गहन जांच करते हुए मामले के उदभेदन की गुहार लगाई है। दिए आवेदन में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि अबिलम्ब जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी नही होने पर बाध्य होकर सहाजितपुर थाना क्षेत्र की जनता 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे से एनएच को बाधित कर देगी।आवेदन में पीड़ित के अलावे सौरभ सुमन, संतोष ठाकुर,शेखर सुमन, सतेंद्र कुमार शर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों की हस्ताक्षर मौजूद है।आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक पटना एवं पुलिस महानिरीक्षक सारण प्रमंडल को भी भेजी गई है। इधर इस संबंध में सहाजितपुर थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस तमाम विंदुओं को ध्यान में रख मामले के अनुसंधान में जुटी है। जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग