राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के सिसई गोला पर का है।थानाध्यक्ष अजय कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि सिसई गोला पर स्थानीय धनंजय राय द्वारा शराब की खरीद-विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो पुलिस बल को देख एक व्यक्ति भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया।पकड़ाए व्यक्ति ने पुछताक्ष में अपना नाम धनंजय राय बताया।जहाँ उसके दालान के आसपास में तलाशी ली गई तो,फुस में छुपाकर रखा हुआ पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसके बाद बरामद शराब को जब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग