राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के चोरौवा चवर में आगलगी की घटना हुई। जिसमें जान-माल का तो नुकसान नही हुआ।मगर चवर के गैरआबाद भूखंड में लगभग पांच एकड़ में लगे रेरई घास जलकर खाक हो गया।मामले की सूचना पर अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम अग्निशमन दस्ते के साथ मौके पर पहुँच आग बुझाने में जुट गए।इस दौरान बेकाबू पछुआ हवा की वजह से आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था।आग की लपटें और धुंआ को देख स्थिति भयावह हो गई।घंटो कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि अंचलाधिकारी की ततपरता की वजह से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।वरना बड़ी घटना हो सकती थी।चूंकि जिस रफ्तार से हवा बह रही थी।आग की लपटों को गांव तक पहुँचने में ज्यादा समय नही लगता।अगर आग की लपटें गांव तक पहुँच जाती तो फिर आग पर काबू पाते-पाते सबकुछ स्वाहा हो जाता।इस दौरान अंचलाधकारी ने लोगो से आग्रह किया है कि पछुआ हवा की रफ्तार को देखते हुए सजग और सतर्क रहें।साथ ही खाना बनाने का काम सुबह में ही निपटारा कर ले।10 बजे से पांच बजे तक चूल्हा न जलाए।

फ़ोटो(आग बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ी एवं कर्मी)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग