राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। महिला के साथ पट्टीदारों द्वारा मारपीट और गाली- गलौज करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मामला थाना क्षेत्र के सोहई शाहपुर का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता शकीला खातून ने दो लोगों को नामजद कर बताया है कि लकड़ी कटवाकर लौट रही थी।तभी मेरे देवर का लड़का दिलशेर आलम और देवर असलम हुसैन मेरे साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने लगे।जिसके विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे तो मेरी जान बची।पीड़िता का आरोप है कि उक्त नामजद उसके हिस्से का जमीन हड़पना चाहते है।जिसको लेकर बार-बार मारपीट और गाली-गलौज की घटना को अंजाम देते है।झगड़ा का कारण जमीनी विवाद बताया गया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग