राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बिजली के तार गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग, लगभग एक बिगहा का फसल जलकर हुआ खाक

नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।

अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंदरौली गांव के दलित बस्ती के निकट रविवार को बिजली के तार गिरने से गेहूं की फसलों में आग लग गई।खेतो से उठ रहे धुंआ देख ग्रामीणों में हलचल सी मंच गई। लोग तपती धूप में खेतों की तरफ दौरे,देखा ग्यारह हजार बोल्ट के बिजली की तार खेतो में गिरा हुआ है।बिजली विभाग को फोन कर लोगो ने बिजली कटवाया, तबतक लगभग एक बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।लोग लोटा बाल्टी के सहारे आग बुझाया, फसल जलने से हुए मयूश सुरेश राम खेतो में राख का ढेर देख बिलख रहे थे।ये बटाई में खेत लेकर फसल उगाया हुआ था, इसके अलावा इनके पास कोई फसल नही है,पूरे परिवार में मयूषी छाया हुआ है। दलित नेता अर्जुन राम व राजेन्द्र राम ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग किया है।