राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के चमरहियां गांव में रविवार को अचानक आग लगने से पूर्व मुखिया राम प्रसाद सिंह की करीब 10 कट्ठे खेत में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने के बाद जब लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तेज पछिया हवा के बीच अगर समय रहते लोग आग बुझाने का प्रयास नही करते तो आस-पास के खेतों में लगी बड़े पैमाने पर गेहूँ की फसल जलकर बर्बाद हो जाती।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग