राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एकमा के युवक हत्याकांड में एक गिरफ्तार, गांव में तनाव

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ दक्षिणी पंचायत के एकड़ीपुर गांव सूरज महतो की चाकू से गोदकर उसके ही कुछ सहपाठियों द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आने पर एकमा पुलिस द्वारा नामजद छह आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई तेज कर दीगई। इसी क्रम में एक आरोपित अरविंद सिंह को एकमा पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक पूछताछ करने के बाद जेल भेज दी है। वहीं अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी व एसडीपीओ सदर के निर्देशानुसार संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ परिवार के बच्चों को लेकर हुए विवाद में शिक्षक अरविंद सिंह को नामजद बनाया उचित नहीं है। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षक समाज ने भी अरविंद सिंह को नामजद कर गिरफ्तारी की निंदा की है। शिक्षक समाज का कहना है कि अगर मामले की गहराई से जांच होगी तो वह निर्दोष सिद्ध होंगे।
उधर मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसआईटी भी अपनी प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि वारदात में मृतक की माता फूलपति देवी के द्वारा एकमा थाने में अंशु कुमार, शिवम कुमार, सिकंदर सिंह उर्फ बंटी सिंह, रंगीला अंसारी, अरविंद सिंह, मनोज साह सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। वहीं पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा शनिवार को दिन में पूर्व मुखिया सहित अन्य कुछ घरों पर पथराव व आगजनी की घटना के बाद से गांव में स्थिति तनाव पूर्ण लेकिन पुलिस के नियंत्रण में बताई गई है।
उल्लेखनीय है कि एकड़ीपुर गांव निवासी सुरेश महतो का 19 वर्षीय पुत्र सूरज महतो ही परिवार का इकलौता कमाऊ पुत्र था। जबकि दूसरा छोटा बेटा अभी अपनी पढाई कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह चैती छठ में कोलकाता से अपने गांव आया था। शुक्रवार को गांव के ही उसके कुछ मित्र हाईस्कूल पर बुलाकर ले गए। आरोप है कि हाईस्कूल में खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर आपस में झड़प हो गई। इस दौरान किसी ने सूरज को चाकू गोद कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवक का शव शनिवार की सुबह रीठ गांव के बगीचे से बरामद हुआ है। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर एकमा थाने की पुलिस ने मौके से युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं वारदात से नाराज परिजनों और ग्रामीणों के द्वारा एकमा-सहाजितपुर सड़क को एकड़ीपुर गांव के सामने सड़क पर शव को रखकर के यातायात अवरुद्ध भी किया था।