राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सनकौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय बालक में अज्ञात चोरों द्वारा सामन चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले मे शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक नेसार अहमद अंसारी ने बताया कि गुरुवार के दिन में विद्यालय में एमडीएम संबंधित बच्चों को खाना बनाने वाला सभी सामन ख़रीदकर विद्यालय में रखकर और ताला बंद कर सभी शिक्षक स्कूल के बाद अपने अपने घर चले गए। वही शुक्रवार की सुबह मै जब विद्यालय पहुंच तो देखा कि विद्यालय का ताला खुला हुआ है। रूम के अंदर जब गए तो खिड़की का छड तोड़कर विद्यालय में खरीदकर रखे गए एमडीएम संबंधित सभी सामन और सेलिंग पंखा, बल्ब के साथ खिड़की का रड उखाड़ कर अज्ञात चोरों के द्वारा सभी सामानों की चोरी कर लीं गई थी। इसकी सूचना मै तुरंत प्रखंड शिक्षा पादाधिकारी और थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया। वहीं एमडीएम का सामान चोरी हो जाने से बच्चो का खाना भी नहीं बन पाया है। वहीं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चोरों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग