राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के भोरहा गांव में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 53वां स्थापना दिवस मनाया। भोरहा पंचायत की पूर्व मुखिया पासपति देवी ने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमिटी के सचिव सभापति राय ने कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों, मजदूरों, गरीबों एवं अभिवंचित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने एवं उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए इस पार्टी की स्थापना हुई थी। इस लड़ाई में पार्टी के कितने नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गवां दी। लेकिन सामंती ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी के मूल सिद्धांतों पर अडिग रहें। इस मौके पर नागेंद्र कुशवाहा, लगन राम, करीम अंसारी, रवींद्र मांझी, सुशील पांडेय सहित अन्य माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग