नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी बाजार से पांच की संख्या में बस छपरा के लिए खुलती है खुलने के समय का थोड़ी थोड़ी अंतर होता है इसी समय के अंतर व यात्री को बैठाने के लिए आपस मे बस चालक व खलासी जमकर मारपीट करने लगे जिसमें चालक व खालसी सहित तीन लोग जख्मी हो गये है प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार के सुबह जिस यात्री को जिस बस में जगह मिलता बैठ रहे थे इसी क्रम में एक बस का खालसी दूसरे बस में बैठ रहे यात्री को अपने बस में बैठाने का इशारा कर अपने बस में बैठाया तो बात वही से बिगड़ गई और जमकर लाठी डंडे का इस्तेमाल किया गया जिसमें झगड़ा छुड़ाने के चक्कर मे कई यात्री को भी चोट आयी है वही मनमानी किराया को लेकर यात्री से भी बकझक हुई थी डेरनी से छपरा 32 किलोमीटर है किराया सौ रुपये कॅरोना काल मे सोशल डिस्टेंस पालन करते हुए बढ़ाया था जबकि अब यात्री भरकर ले जाते है इसके बावजूद किराया ज्यादा वसूल रहे है किसी भी बस की कोई कागजात सही नही है स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच सभी जख्मी को इलाज हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग