नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर पँचायत के वार्ड दस में नल जल योजना करीब एक साल से ठप्प पड़ा हुआ है यह वार्ड बहुत बड़ी है जिस वजह से इस वार्ड के दूसरे पार्ट में वार्ड नंबर 7 से नल जल योजना पहुंचायी गई वह भी आठ माह से बिल्कुल बंद पड़ी हुई है मोटर कई दफे जल गई जिसे बनाकर नल जल चलाया गया लेकिन दो चार दिन चली पुनः जल गई और करीब 8 माह से खराब अवस्था मे ज्यो की त्यों पड़ी हुई है इस तरह वार्ड 7 और 10 के लोग नल जल योजना के लाभ से बिल्कुल बंचित हो गए है वही वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य अशोक शर्मा ने बताया कि मुझे प्रभार नही मिला है इस परिस्थिति में क्या कर सकता हूँ जबकि वार्ड 10 को वार्ड 9 से जोड़कर नल जल की शुरू की जा सकती है पँचायत के अन्य वार्ड में भी नल का जल नही मिल रहा है क्योंकि समरसेबल जल गया है जलने के बाद बनने की प्रक्रिया को सुचारू नही किया गया है जिस वजह से जलने के बनाने के दिशा में कोई ठोस कदम उठाने में बिलम्ब होता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग