संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सोमवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम के द्वारा सतुआ एवं सहाजितपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन में संचालित आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के उपरांत अंचलाधिकारी ने बताया कि सतुआ में मनरेगा भवन में संचालित काउंटर पर कार्यपालक सहायक दिलीप कुमार उपस्थित पाए गए।मगर पंजी का निर्धारण ठीक ढंग से नही किया गया था। जहाँ जांचोपरांत विधिवत ढंग से पंजी के निर्धारण का निर्देश दिया गया। वहीं सहाजितपुर पंचायत सरकार भवन में संचालित आरटीपीएस काउंटर निरीक्षण के क्रम में बंद पाया गया। जिसकी सुचना अंचलाधिकारी द्वारा बीपीआरओ तरुण कुमार को दी गई। मालूम हो कि पंचायत के लोगों को जाति, आय, आवासीय, जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र आदि की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक पंचायत में सरकार द्वारा आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था की गई। मगर ज्यादातर पंचायतों में नियमित रूप से काउंटर संचालित नहीं होने से लोगों को इन सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा है। जिसकी शिकायत आये दिन लाभुकों द्वारा अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में की जाती है।

फ़ोटो (निरीक्षण में बंद पड़ा आरटीपीएस काउंटर)


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग