संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लहलादपुर पावर सब स्टेसन में पवार ट्रांसफॉर्मर बदले जाने को लेकर मंगलवार 26 मार्च को पूर्वाह्न 08 बजे से 02 बजे तक बिधुत आपूर्ति बंद रहेगी ।उक्त आशय की जानकारी बनियापुर बिधुत एसडीओ धीरज सती के द्वारा दी गई। एसडीओ श्री सती ने बताया कि इस दौरान सब- स्टेशन में लगे तीन एमवीए के पवार ट्रांसफॉर्मर की क्षमता को विस्तारित करते हुए पांच एमवीए के पवार ट्रांसफार्मर स्थापित की जाएगी। ताकि उपभोगताओं को लोड के अनुरूप विधुत आपूर्ति हो सके।बताया जाता है कि पवार ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ने से सुचारू रूप से बिधुत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। ऐसे में पीएसएस अंतर्गत संचालित फीडरों की उपभोगताओं से अपील है कि संयम बरतते हुए निर्धारित समय से पूर्व ही आवश्यक कार्यो का निबटारा कर ले ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े। एसडीओ श्री सती ने बताया कि नए पावर ट्रांसफॉर्मर को एडजस्ट करने में दो- तीन का समय लगता है। जिसको लेकर रात्रि में पीएसएस अंतर्गत संचालित फीडरों में रोटेशन में बिधुत आपूर्ति की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग