संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में उत्तीर्ण आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड के पुर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देवेन्द्र राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हुआ के अवकाश प्राप्त एचएम परशुराम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद शर्मा ने किया। जबकि मंच संचालन सहायक शिक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय के द्वारा की गई। इस दौरान छात्रों के बीच प्रगति पत्रक का वितरण किया गया। जहाँ प्रगति पत्र प्राप्त करने के बाद छात्र काफी उत्साहित दिखे। आगत अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्र/ छात्राओं को समय का सदुपयोग करते हुए पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पठन पाठन करने एवं गुरुजनों एवं अभिभावकों के प्रति सम्मान का भाव रखने की सलाह दिया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक सोनू कुमार गिरि, शत्रुघ्न प्रसाद साह, उषा किरण सिंह सहित दर्जनों छात्र/ छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थें।

फ़ोटो (दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्र एवं अतिथिगण)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग