पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में 21 अप्रैल की रात्रि में मारपीट कर शादी के लिए रखें गहने लूटने के मामले में थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में चैनपुर गांव निवासी निर्मला देवी पति सवालिया साह ने बताया कि वह घर में रात्रि में अपने बेटी के साथ खाना खा रही थी कि तभी शराब के नशें में देवर देवर अमरनाथ साह पिता पारस साह गाली गलौज करने लगा और विरोध करने पर बेटी से मारपीट करने लगा।जब इसका विरोध दर्ज कर अमरनाथ साह की पत्नी से बोला गया तों वह बीच बचाव न करते हुए अपने बेटे निरंजन साह समेत आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया वही बेटी की शादी के लिए रखें कपड़े और गहने लूट लिए। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग