पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में जमीनी विवाद में गेहूं की फसल काटने के विवाद में मारपीट में थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर लिया। दर्ज प्राथमिकी में राजेंद्र राम पिता स्व रंगलाल राम ने बताया कि उनकी जमीन पर गेहूं की फसल तैयार हो गई थी जिसे काटने के दौरान शिवकुमार राय समेत अन्य रोकने लगें और जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग