राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में छापेमारी कर दो शराब धंधेबाज को शराब के साथ और तीन अलग अलग शराब बरामदगी के कांडों में फरार चल रहे धंधेबाज को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डुमरसन बाजार से धर्मेन्द्र कुमार साह पिता स्व चंदन साह को 14 पीस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब और बंगरा काली स्थान के पास देवती देवी पति विधा महंतों को एक लीटर देशी स्पीट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। वही पहले से अलग अलग शराब बरामदगी के कांडों में फरार चल रहे अर्जुन महतो, किशोर राम,प्रेम साह को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग