प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार के द्वारा सूचित किया गया है कि स्नातक तृतीय खंड परीक्षा 2021 एवं स्नातक तृतीय खंड विशेष परीक्षा 2021 के परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि जो 25 अप्रैल तक निर्धारित थी उसको विस्तारित करते हुए 6 मई तक कर दिया गया है। लेकिन जो परीक्षा प्रपत्र 25 अप्रैल तक भरे जाएंगे उन्हें 26 अप्रैल को जरूर परीक्षा विभाग जयप्रकाश विश्वविद्यालय में जमा करा देना होगा। 6 मई तक के परीक्षा प्रपत्र 7 मई को परीक्षा विभाग में जमा कराना सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय के सभी अंगी भूत एवं संबद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग