राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर सोमवार की शाम अप छपरा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात अधेड़ महिला ने आत्महत्या कर ली। वारदात की जानकारी पाकर एकमा स्टेशन पर प्रतिनियुक्त जीआरपी के एएसआई अरूण कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों व यात्रियों के सहयोग से महिला की शिनाख्त कराने में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बताया कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतिक्षा में बैठे यात्रियों से महिला सीवान जाने की बात कर रही थी। लेकिन ट्रेन के आने बाद वह आगे चली गई। वहीं ट्रेन के खुलने बाद वह ट्रेन आगे जाकर कटकर आत्महत्या कर ली। राजकीय रेल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु देर शाम सदर अस्पताल भेज कर कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग