राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भखुरा भीठ्ठी मुख्य मार्ग पर मार्निग वाक कर रही महिला की मौत अज्ञात वाहन के धक्के से हो गई। जिस घटना की प्राथमिकी महिला के पति कृष्णा सिंह के द्वारा थाना में दर्ज कराई गई है। जिस दर्ज प्राथमिकी में मृत महिला 62 वर्षीय सुलेखा देवी के पति द्वारा फर्दबयान में बताया गया है कि पिछले दिनों इनकी पत्नी सुबह 7 बजे भखुरा भीठ्ठी मुख्य मार्ग पर मार्निग वाक करने निकली थी कि अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे गंभीर चोट आ गई। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृत महिला के पति के फर्द बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग