पैतीस वर्षीय युवक ने गले में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या, पुलिस अनुसंधान में जुटी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के बांध बनकेरवा ग्रामीण बैंक से कुछ दूरी पर स्थित बांसवारी में पैतीस वर्षीय युवक ने गले में गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक नगर पंचायत परसा के सरायसाहो का रामानन्द राय था। सोमवार की शाम करीब पांच बजे बनकेरवा से बजरंग बली मंदिर जाने वाली सड़क में आगे सुनसान पड़ी बांसवारी में उसका शव लाल रंग के गमछे में बांस के पेड़ से झूलता हुआ देखा।शव के बांसवारी में लटके होने की खबर तेजी से फैलते ही देखने वालों की भीड़ लगनी शुरू हुई। ग्रामीणों ने शव को देखते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार युवक का ससुराल बनकेरवा में था। बनकेरवा के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कल वह परसा- बनकेरवा पथ में स्थित बनकेरवा कांटा के समीप देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के कारण उसने आत्महत्या कर ली हैं फिर भी पुलिस ने शव को बरामद करते हुए अगली कार्रवाई में जुटी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग