राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय पुलिस ने चोरी की बकरी लदी एक स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया है। स्कॉर्पियो में डेढ़ दर्जन बकरी बकरे लगे थे। जिसमें दो बकरी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात महुली अटौली गांव के संजीव साह के दरवाजे पर एक स्कॉर्पियो रुकी तथा द्वार पर बंधी हुई बकरियों को उसमें लादने लगे। इसी दौरान मकान मालिक की नींद खुल गई तथा वे हल्ला करने लगे। जिसके बाद बकरी को लेकर स्कॉर्पियो भागने लगी। जिसका पीछा ग्रामीणों ने किया। वहीं रात्रि गश्ती पर निकली इसुआपुर पुलिस ने भी शक के आधार पर स्कॉर्पियो का पीछा किया। लेकिन चालक सभी को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि बाद में वह अनियंत्रित होकर थाना क्षेत्र के शामपुर तेलिया टोली के पास सड़क के टर्निंग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद चालक गाड़ी को वही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को थाने लाया। जहां उसमें लदे बकरी बकरे को निकाला गया। जिसमें मन्नत के लिए छोड़े गए दो बकरे समेत डेढ़ दर्जन बकरियां थीं। जिसमें दो बकरी की मौत हो चुकी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग