Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute
स्वस्थ रहना है तो जंक फूड व फास्ट फूड से परहेज करें: श्याम बिहारी अग्रवाल
April 27, 2022 1 min read
रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रोटरी क्लब सारण के तत्वावधान में एसडीएमडी पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता रोटरी क्लब सारण संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि स्वस्थ रहना है तो जंक फूड तथा फास्ट फूड से परहेज करना होगा। जंक फूड के नुकसान में कई अन्य परेशानियां शामिल हैं। जंक फूड आवश्यक पोषक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन और फाइबर प्रदान नहीं करते हैं। जिसकी वजह से इसकी अधिकता होने पर ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। पोषक तत्व कम होने के कारण इसका अधिक सेवन करने से शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। जंक फूड के सेवन से ध्यान केंद्रित करने यानी एकाग्रता में समस्या हो सकती है। जंक फूड के नुकसान में अस्थमा की समस्या भी शामिल है। यह क्रॉनिक पल्मोनरी ऑब्सट्रक्टिव डिसऑर्डर है, जो आर्टिफिशल स्वाद और रंग वाले एजेंट के कारण होती है और जंक फूड में यह प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं।
बचपन में जंक फूड का सेवन करने से व्यवहार संबंधी समस्या जैसे कि अति सक्रियता, आक्रामकता आदि की समस्या हो सकती है। जंक फूड के नुकसान में मानसिक विकार भी शामिल हैं। इसके अधिक सेवन से आलस महसूस करना, डिस्लेक्सिया, एकाग्रता में कमी की समस्या हो सकती है। फास्ट फूड खाना कभी भी सही नहीं माना गया है। बावजूद इसके लोग इसका सेवन लगातार करते हैं। अब दोबारा इसके सेवन से पहले बताए गए फास्ट फूड खाने के नुकसान पर जरूर गौर करें। भले ही स्वाद में जंक फूड अच्छा हो, लेकिन जंक फूड खाने के नुकसान कई हैं। खाने का कभी मन भी हो, तो इसकी मात्रा एकदम सीमित रखें। वैसे हमेशा जंक फूड के बजाय पौष्टिक आहार को ही तवज्जो दें, क्योंकि आज की सतर्कता, कल के स्वास्थ्य संबंधी नुकसान से बचा सकती है। दन्त चिकित्सक आशुतोष कुमार दीपक ने दान्त साफ करने का तरीका बताया तथा कहा दांतो को सुबह तथा रात में दोंनो समय साफ करना चाहिए जिससे दांतो में सड़न की सम्भावना कम हो जाती है। चॉकलेट तथा च्विंगम से परहेज करने की सलाह दी। विद्यालय परिवार की ओर से रोटरी क्लब सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा डॉक्टर आशुतोष कुमार दीपक को प्राचार्य रवि शंकर कुमार ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
रोटरी क्लब सारण के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता तथा सचिव प्रदीप कुमार ने बताया स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ सारण प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ फेज टू चला रहा है। इसके तहत शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एक सर्वे के मुताबिक अगर बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित नहीं किया गया तो 2025 तक देश के 1.7 करोड़ बच्चे मोटापे का शिकार हो जाएंगे और अमेरिका के बाद हम दूसरे ऐसे देश होंगे जहां सबसे ज्यादा बच्चे मोटापे का शिकार होंगे। मोटापा खुद में कई जटिल बीमारियों का कारण बन जाता है। इसलिए वक्त की जरूरत है कि स्कूलों में बच्चो को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने को प्रेरित किया जाए। रोटरी क्लब ऑफ सारण ने प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ फेज टू में यही बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर रोटरी क्लब सारण संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, संस्थापक सचिव राजेश फैशन, अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार, अजय कुमार, राजेश जायसवाल, चन्द्र कान्त द्विवेदी, महेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार आदि उपस्थित हुए।
More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग