पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांग लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिला मुख्यालय जाने की दिक्कतों से छुटकारा मिलने की अच्छी और बढ़िया खबर है।अब उन्हें ज़िले में जाकर लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा। मामले में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा दी जा रही है। जिसके लिए उन्होंने बताया कि हर महीने के पहले शनिवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया जाएगा। प्रखंड प्रमुख रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू ने ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के ऐसे दिव्यांग को प्रमाण पत्र के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है जिसमें आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। वे अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।जिससे प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगो को किराया लगाकर जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग