राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा ज़िले में बेहतरीन पुलिसिंग सेवा सुदृढ कराने के लिए लगातार दिन हो या रात निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अहले सुबह तीन बजे मशरक थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के लिए आने पर सतरी ड्यूटी पर तैनात जवान ने पुलिस अधीक्षक को पहचान के लिए रोका फिर उनकी पहचान होने पर अंदर आने दिया।पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में आते ही ओडी पदाधिकारी की ड्यूटी पर तैनात दारोगा राजेश रंजन से सारी व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं परिसर में ही रखी गयी अवैध देशी शराब की गैलेने देख भड़क गए और संबधित अधिकारी को सही जगह रखने का निर्देश जारी किया। निरीक्षण के क्रम में थाना हाजत, सिरिस्ता का निरीक्षण किया और हाजत में बंद कैदी से पूछताछ की। वहीं स्टेशन डायरी का जायजा लिया। फिर उन्होंने ओडी ड्यूटी टेबल ही बैठ सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें सारी व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतुष्टी जताई। निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष राजेश कुमार थाना क्षेत्र के चाद कुदरिया पंचायत में पुलिस बल के साथ छापेमारी में व्यस्त थे। थाना के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक छपरा के लिए चल दिये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग