राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। रसूलपुर थाना क्षेत्र के लौवारी मठिया गांव के वशिष्ठ भारती के पुत्र रंजीत भारती पर चाकू से जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। लौवारी गांव निवासी राजन भारती व गोलू भारती उर्फ विकास भारती को रसूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया गया है कि रसूलपुर थाने की पुलिस इस मामले के फरार दो आरोपित वकिल भारती व दीपक भारती की तलाश अभी कर रही है। बताया जाता है कि रंजीत भारती लौवारी गांव में आयी बरात में आर्केस्ट्रा का डांस देखने गया था। इस दौरान रंजीत भारती से गांव के कुछ युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान रंजीत भारती पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। घायल रंजीत भारती का उपचार पीएमसीएच में चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग