राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शांति व सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में आयोजित हुई एकमा में बीडीसी की बैठक

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/सारण (रुचि सिंह सेंगर)। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन के सभागार में प्रखंड प्रमुख अंजु देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की पहली बैठक शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का संचालन बीडीओ डॉ सत्येंद्र कुमार पाराशर ने किया। बैठक का शुभारंभ बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, सीओ कुमारी सुषमा, प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, उप प्रमुख शुभ नारायण यादव द्वारा संयुक्त रुप से विधायक श्रीकांत यादव, एमएलसी सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि बच्चा सिंह व सांसद प्रतिनिधि चैतेंद्रनाथ सिंह को सम्मानित करने के साथ हुआ। बैठक में वार्षिक बजट व विकास योजना बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद विधायक श्रीकांत यादव ने पंचायत समिति सदस्यों से प्रखंड के सर्वांगीण विकास हेतु मिलजुल कर प्रयास करने व आम जनता की सेवा करने की सलाह दी।
बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, खाद्यान्न आपूर्ति, कृषि, शिक्षा, सिंचाई, मनरेगा, सात निश्चय, आवास, पेंशन, आपदा, राजस्व, सड़क आदि विषयों पर चर्चा करते हुए इनके सुलभ व सहज सुविधाएं जरुरतमंद जनता के बीच उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में बिजली विभाग के इंजीनियर व आंगनबाड़ी की सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने, आंगनबाड़ी केंद्र अधिकांश कागजों में संचालित होने, पैक्स के माध्यम से बिचौलियों के धान खरीदने सहित अन्य गंभीर आरोप संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर लगाये गये।
प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन में संचालित नहीं करके बस स्टैंड पर निजी किराए के भवन में संचालित करके सरकारी धन के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख अंजु देवी, उप प्रमुख शुभ नारायण यादव, बीडीओ डॉ. सत्येंद्र पाराशर, सीओ कुमारी सुषमा, बीईओ कृष्ण किशोर महतो, डॉ सुशील प्रसाद, बीएचएम राजू कुमार,मनरेगा पीओ, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एमओ, बीसीओ, श्रम कल्याण पदाधिकारी, मुखिया व पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।