राष्ट्रनायक न्यू
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक के मद्देनजर असमाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण, परिवहन आदि पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए 23 अप्रैल को विशेष अभियान चलाकर कुल 55 (पचपन) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा 01, जिंदा कारतूस 4 कारतूस का खोखा01, तलवार 02, लाठी 04, मोटरसाईकिल 03, एवं 565 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया। मांझी थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त अपराधकर्मी अम्बुज कुमार सिंह उर्फ बादल सिंह एवं रानी कुमारी को चेफुल गांव से किया गया गिरफ्तार। पिछले 24 घंटो में विशेष अभियान चलाकर कुल 28 शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर लगभग 5300 लीटर पाश / अर्ध निर्मित शराब विनष्ट किया गया।
अन्य गिरफ्तारी एवं बरामदगी निम्न प्रकार है
- कुल गिरफतारी : 55
- मद्य निषेध के कांडों में गिरफतारी : 31
- हत्या / हत्या के प्रयास के कांडों मे गिरफतारी : 14
- जप्त शराब : 565 लीटर
- शराब भट्ठी ध्वस्तः 28


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग