राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी नहर मार्ग के समीप देर शाम अपने मोटरसाइकिल से दवा लेकर घर लौट रहे युवक को अपराधिक तत्वों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद युवक को स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से एकमा स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छपरा रेफर कर दिया। उक्त घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। घायल के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव के संतोष राय के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार राय अपनी मां के लिए दवा खरीद कर घर लौट रहा था। तभी गांव स्थित बेलदारी के ही नहर मार्ग पर पहले से कुछ युवकों ने घेर कर चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए। वहीं घायल युवक के पास से नकदी 40 हजार रुपये नकद व सोने की चेन की लूट बताई जाती है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग