राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। पाक रमजान पर्व के मद्देनजर मांझी थाना क्षेत्र में अमन चैन बहाल रखने के उद्देश्य से बुधवार को मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोगों ने अपनी अपनी राय से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। खासकर शराब के कारोबार के खात्मे एवं तस्करी रोकने में सहयोग की अपील की गई। उपस्थित लोगों ने वाहनों पर बजाए जा रहे अश्लील व फूहड़ गीतों पर रोक लगाने की मांग की। थानाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में पूर्व मुखिया अख्तर अली, प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय यादव, जदयू नेता अरविंद सिंह, सत्येन्द्र बहादुर सिंह, मंमिन्हाज असगर खान, नवी हसन अली, समसाद अली, एसआई शिवनाथ राम समेत अनेक गणमान्य आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग