राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। डीसीएलआर ने बनियापुर अंचल कार्यालय का सघन जांच किया। जहां सुबह से शाम तक घंटो वरीय पदाधिकारी सह डीसीएलआर अनिल कुमार ने निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय के एक एक संचिकाओं का सघन जांच किया। जहां अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम सहित अधीनस्थ कर्मियों के सहयोग से अंचल कार्यालय के हर तरह की पंजीयों का जांच किया। डी सी एल आर ने बताया कि बनियापुर अंचल से कार्य कराए गए हर मद की जाँच की गयी। जिसमे आर टी पी एस से जितने तरह का कार्य संपादित होते है, भूमि हदबन्दी,आन लाइन दाखिल ख़ारिज, लगान, लोकशिकायत अधिकार अधिनियम के तरह होने वाले कार्य,दखल दहानी, अतिक्रमण से संबंधित विवादों आदि का वस्तुस्थिति कि जाँच किया गया। जिसकी जाँच प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग