राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के दाउदपुर पंचायत के मुखिया के आवास परिसर में बुधवार को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तिचक के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने शिवर में पहुंचे ग्रामीणों से बढ़-चढ़ इस शिविर का लाभ उठाने की बात कही। इस संबंध में उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए गांव में ही शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम ने नेत्र रोगियों की। जांच में करीब 137 लोगो की आंख सम्बन्धी विभिन्न बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। जबकि स्वयं मुखिया अपने निजी कोष से 39 जरूरतमंद लोगों को चश्मा खरीदकर दिया। जांच में कई लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई है। जिसका निःशुल्क ऑपरेशन आगामी एक मई को अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। वहीं अत्यधिक भीड़ होने के कारण पुनः 9 मई को पंचायत भवन पर शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में डॉ अजय कुमार, डॉ सचिन कुमार, डॉ ललन यादव समेत ग्रामीण उषा देवी, राजेन्द्र सिंह, अभय सिंह, मनोरमा देवी, असलम खा, रूपेश कुमार सिंह,सुशील कुमार, साकेत कुमार समेत अन्य लोगों ने शिविर संचालन में सहयोग किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग