राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण बुधवार को एएसडीएम अर्शी साहिन ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी राजस्व अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों की जांच में जहां खामियां मिली उसे सुधारने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज सहित अन्य लंबित कार्यों के शीघ्र निपटारे का सीओ कुमारी सुषमा से कहा। उन्होंने सीओ कुमारी सुषमा द्वारा अपने कर्तव्य पालन में तत्परता बरतने व जनता दरबार में शिकायतों के निपटारे में सराहनीय पहल के लिए प्रशंसा भी किया। इस अवसर पर बीडीओ डॉ सत्येंद्र पाराशर, सीओ कुमारी सुषमा सहित अंचल व प्रखंड कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग