पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिसई डुमरसन गांव में शादी समारोह में गहना समेत और सामान लूटने के मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में हरिकिशोर महतो पिता इन्द्रासन महतो ने बताया कि उनके यहां शादी समारोह था उसी में मध्य रात्रि में आंगन में विधी विधान में व्यस्त थे उसी दौरान डुमरसन गांव निवासी आकाश राय समेत आधा दर्जन लोग घर में घुस दो कमरें से नेवता के रुपया से भरा बैंग , गहनों से भरा भीआईपी अटैची लेकर निकलने लगें जिसका विरोध करने पर मारपीट कर मुझे और भतीजा को घायल कर दिया गया। मामले में थाना पुलिस प्राथमिक दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग