राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर मठिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में रसूलपुर थाने के तीन आरोपित धर्मेन्द्र गिरी, अशोक गिरी व ओमप्रकाश गिरी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। बताया गया है कि न्यायालय व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विभिन्न मामलों के फरार आरोपितों को पुलिस लगातार गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग