राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के नेहरू चौक स्थित आधार सेंटर पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकार ऐसी मानती हैं कि भारत गांवों का देश है। ऐसी बहुत सारी धरोहरें हैं, जिसके बारे में हम सभी नहीं जानते, सरकार ऐसी चीज की जानकारी ग्राम पंचायतों के कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा इन का मैपिंग कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई हैं। इसके लिए वीएलई को एप्पलीकेशन के साथ आइडी पासवर्ड मुहैया कराया गया है। जिस माध्यम से पंचायत वीएलई लोकेशन के साथ संबंधित जानकारी ऍप्लिकेशन पर अपलोड करेंगे। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय और सीएससी के मध्य गांवों में धरोहर की तलाश करने के लिए अनुबंध किया गया है। सभी गांवों की सांस्कृतिक सूचना विशेष मोबाइल एप के माध्यम से संकलित करने का काम कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के माध्यम से होगा।
जिला समन्वयक आनन्द ओझा ने कहा कि सारण जिले के 1807 गांवों का सर्वे के दौरान सीएससी के उद्यमियों को गांव के खास सांस्कृतिक पहचान को मोबाइल में कैद करना है। गांव के प्रसिद्घ स्थान, किवदंती, व्यक्ति विशेष, पकवान, विशेष आभूषण व कपड़े आदि की जानकारी साझा की जाएगी।इसके लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में काम करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर के उद्यमियों को अपने-अपने गांव में सांस्कृतिक धरोहर की तलाश करनी है। इस मौके पर मनीष पाण्डेय मिंटू, संजीव सिंह, बिकेश बिहारी, मनीष राज, अंगद सिंह, पंकज सिंह, मनोज प्रसाद, बिकाश कुमार, सारण सोसायटी अध्यक्ष तथा जिले के सैकड़ों वीएलई मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग