राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। बीती रात थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में दबंगों की पिटाई से घायल महादलित युवक की बुधवार की रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृत युवक सेमरी गांव निवासी उमेश राम का 19 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र कुमार राम बताया जाता है। इस मामले को लेकर मृतक के पिता ने पानापुर थाने में अपने ही गांव के रामायण महतो, अमित कुमार महतो सहित ग्यारह लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है ।दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि नामजद सभी अभियुक्त सोमवार की सुबह मेरे पुत्र को बुलाकर ले गए एवं बंद कमरे में उसकी बेरहमी से पिटाई कर अगले दिन सुबह मेरे दरवाजे पर मरणासन्न अवस्था मे फेंक दिए। परिजन उसका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे जहां बुधवार की रात उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह पटना से युवक का शव गांव पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा है। ग्रामीण दबी जुबान से इसे प्रेम प्रसंग में की गयी हत्या बता रहे हैं। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग